पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आज सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों ने शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषय से संबंधित बहुत ही आकर्षक और कम लागत मूल्य वाले शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण किया। इन टीएलएम का प्रयोग कर बीएड के विद्यार्थी अपनी कक्षा को अधिक प्रभावी और रोचक बनाते हैं और साथ ही इससे अधिगम यानी सीखने की प्रक्रिया भी सरल होती है।
कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने कहा कि टीएलएम पर विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित ये प्रदर्शनी उनकी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपने विषय पर उनकी पकड़ को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी व्याख्याताओं का रहा योगदान
इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विद्युत, प्रकाश संश्लेषण, बाजार, ई-कॉमर्स, नेत्र, सिंधु घाटी सभ्यता, फ्रांसीसी क्रांति, बल, आधुनिक विश्व में चरवाहे, मुगल साम्राज्य, संख्या, त्रिभुज, 1857 की क्रांति, आर्थिक क्रियाएं, प्रकाश का अपवर्तन, बल, गति, कृषि, संसाधन,भ्रंशन,वायुमंडल की संरचना, वायुमंडल की परत, सौरमंडल, दो बैलों की कथा, पालमपुर गांव की कहानी,बस की यात्रा, संज्ञा, सर्वनाम, वाक्य के प्रकार आदि विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व
There is no ads to display, Please add some



















































