जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर से दान पेटी के चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 11 हजार 9 सौ 76 रुपये बरामद किये गये.
गिरफ्तार आरोपी का नाम लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी है, जो कदमा रोड नंबर 6 का निवासी है.
सोमवार को कदाम थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा ने कांड का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को कदमा के रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी गायब किया गया था.
इस कांड में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही थी. तभी लक्ष्मण जोगी को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया. उसके घर पर दबिश दी गयी तो वह रंगे हाथों नोट गिनते पकड़ा गया. उसी ने मंदिर की दान पेटी चोरी की थी.
वह नशा का आदि है. नशा के लिए ही उसने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पैसे की चोरी की थी. उसके द्वारा विभिन्न जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में जमशेदपुर से दो गिरफ्तार, अपराधियों को फंडिंग करने का है आरोप