पोटका : पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार की ओर से पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के “अबुआ दिशोम बजट” का स्वागत करते हुए इसे राज्य के समग्र विकास को नई गति देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गुरुजी शिबू सोरेन के सपने का झारखंड बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी बजट देकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है।
विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, किसान, पिछड़ा वर्ग और आदिवासी समाज के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में है और इससे राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी। सरकार की इस मजबूत पहल से विपक्ष की निराधार आलोचना स्वतः शांत हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Potka : बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का पूजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































