Jamshedpur : बागबेड़ा में शराबी भाई की टांगी से वार कर हत्या, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार 

शराब के नशे में पिता से झगड़ा करने से मना करने पर बढ़ा विवाद

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार को एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। गांव निवासी शेरू मार्डी (32) की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि उसके छोटे भाई मनीष मार्डी ने सोमवार रात टांगी से हमला कर दिया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शेरू को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता के बयान पर छोटे बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

परिजनों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह नशे का आदी बताया जाता है। आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर घर में विवाद करता था। सोमवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। पिता द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर शेरू ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पिता को बचाने के लिए मनीष बीच-बचाव करने आया, तो विवाद और बढ़ गया। बताया जाता है कि झड़प के दौरान शेरू ने छोटे भाई के साथ भी हाथापाई की।

इसी दौरान गुस्से में आकर मनीष ने घर में रखी टांगी उठा ली और बड़े भाई पर वार कर दिया। हमले में शेरू गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। बाद में पिता और मनीष ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, परंतु चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में कथित छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तनाव के बाद पुलिस बल किया गया तैनात

Spread the love

Related Posts

Bahragora : किस्कू ब्रदर्स ने जीता अंगारीशोल फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते…

Spread the love

Jadugora : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन निर्वाह भत्ते पर श्रम कोर्ट में सुनवाई

कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक भुगतान पर पुनर्विचार की मिली मोहलत जादूगोड़ा : यूसिलकर्मी अरुण बर्मा के निलंबन अवधि के निर्वाह भत्ते से जुड़े मामले में चाईबासा सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time