Muri : तीन पीढ़ियों का इंतजार खत्म, श्रमदान से राहे मुंडा टोली में बनी सड़क

  • ग्रामीण एकजुटता से 300 साल पुरानी समस्या का समाधान

मुरी : राहे प्रखंड के भेड़ियागढ़ा मुंडा टोली में तीन पीढ़ियों से चली आ रही सड़क की समस्या आखिरकार समाप्त हो गई। लगभग 300 वर्षों से यहां सड़क नहीं थी, जिसके कारण मोटरसाइकिल तक गांव में नहीं पहुंच पाती थी। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों, बाजार आने-जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस गंभीर समस्या पर जेलकेम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने संज्ञान लिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान के माध्यम से सड़क निर्माण का निर्णय लिया। सामूहिक प्रयास से गांव में कच्ची सड़क तैयार कर दी गई, जिससे अब आवागमन सुगम हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का सीआरएस ने किया निरीक्षण, खामियां सुधारने का निर्देश

सामूहिक प्रयास से बदली गांव की तस्वीर

इस पहल में जगन्नाथ मुंडा, प्रदीप मुंडा, सोनू मुंडा, महावीर मुंडा, ब्रजकिशोर मुंडा, मुकेश मुंडा, दिलीप मुंडा, सुखदेव मुंडा, लुकेश मुंडा, इंद्रजीत मुंडा, दीपक मुंडा, किशन मुंडा, चंदन महतो, मनोज महतो, शुभम महतो, सनातन महतो, सावित्री देवी और मांडवी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर योगदान दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह कार्य सामूहिक एकजुटता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। सड़क बनने से अब बच्चे आसानी से स्कूल जा सकेंगे, महिलाएं बाजार पहुंच सकेंगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। यह पहल झारखंड के ग्रामीण विकास की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time