Municipal Elections : जुगसलाई वार्ड 3 से जगदीप सिंह मिंटू 447 मत प्राप्त कर जीते, वार्ड को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 3 से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू 447 वोट प्राप्त कर विजयी हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुणाल सर्राफ को 127 वोट से हराया. चुनाव परिणाम आने के बाद मिंटू सिंह के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर व मिठाई बांटकर खुशियां मनायी. वहीं जगदीप सिंह मिंटू ने वार्ड 3 की जनता का आभार जताया. कहा यह जीत उनकी नहीं वार्ड के देवतुल्य जनता की जीत है.

उन्होंने दोहराया कि जिस संकल्प के साथ वे चुनाव में खड़े हुए उसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे. यहां रहने वाले लोगों को मुलभूत सुविधाएं मिले, नालियों की साफ-सफाई हो, स्वच्छता को बढ़ावा मिले जिससे मच्छरों का प्रकोप कम हो. कहा जुगसलाई को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने तथा चुनाव चिन्ह (ब्लैक बोर्ड) के अनुरूप शिक्षा को बढ़ावा मिले इस दिशा में प्रयास करेंगे.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections Result : डॉली मल्लिक ने बिगाड़ा रिंकू सिंह का खेल, नौशीन खान 720 वोट से विजयी, झामुमो समर्थित प्रत्याशी रही तीसरे स्थान पर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आशियाना अनंतरा के पंडाल का खुला पट, महानवमी को होगा डांडिया नाइट

जमशेदपुर : मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी के पंडाल का विधिवत उद्घाटन मानगो के अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव एवं घाटशिला के अंचलाधिकारी पवन कुमार ने संयुक्त रूप से…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार; दो लोडेड हथियार समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

दुर्गापूजा के दौरान हत्या, डकैती और फायरिंग कर कारोबारियों में दहशत फैलाने की थी योजना, बिहार से शूटर बुलाने का खुलासा; भुवनेश्वर में बिल्डर की सुपारी लेकर हत्या करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time