Jamshedpur : सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई, उपायुक्त ने मंगलमय जीवन की कामना की

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में समाहरणालय संवर्ग के दो सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
श्री शंकर पाल, उपायुक्त कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक तथा शशि भूषण दीक्षित, अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घकालीन, समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना की। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
समारोह के दौरान सहकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बन्ना व सुधा गुप्ता से मिले कांग्रेस महासचिव महेंद्र पांडेय, जीत की दी बधाई, कहा-भाजपा के बांटने की नीति को जनता ने नकारा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time