Seraikela  :  कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती में शामिल चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है अभियान

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में अफीम/पोस्ता की अवैध खेती एवं विक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है. साथ ही ग्रामीणों को इसके दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए इसके बदले अन्य व्यावसायिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अभी भी कुछ लोगों के इस धंधे से जुड़े रहने की सूचना है. जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा छापामारी अभियान भी चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में आलमीरा से नकद समेत 10 लाख के जेवरात गायब, परिचित ने दिया घटना को अंजाम

30 जनवरी को पुलिस ने की थी छापेमारी

30 जनवरी को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दलभंगा ओपी पुलिस ने मेरमजंगा गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र में 3.70 एकड़ जमीन में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया तथा खेती में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तारी किया गया. जिसमें मेरमजंगा गांव के सुखराम मुंडा एवं बुधराम मुंडा, कुदाडीह गांव के सोना पातर एवं जामडीह गांव के दीपू प्रधान शामिल हैं. एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया उनके पास  से अफीम/पोस्ता का पौधा भी बरामद किया गया. उक्त चारों पर कुचाई थाना कांड संख्या 08/25 दिनांक 30/01/25 धारा 08/18 एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: रेलकर्मी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time