Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विशाल रक्तदान शिविर THIRD MARCH को, तैयारियां पूरी, टाटा साहब की प्रतिमा का होगा अनावरण, दस हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने की अनूठी पहल 

रक्तदान शिविर को सफल बनाने लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : तीन मार्च को सुनिश्चित जेएन टाटा साहब के प्रतिमा के अनावरण एवं विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगंतुक अतिथियों के स्वागत, रक्तदाताओं के सुविधाओं, भोजन, पार्किंग आदि के प्रबंध पर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने – अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें ताकि यह वृहद आयोजन सफल हो। उन्होंने तैयारियों के समीक्षा के उपरांत बारी – बारी से सबों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमारे लिए रक्तदाता महत्वपूर्ण है। उनके सुविधाओं का पूरा ख्याल रखना है‌।

10 हजार दीपक जलाकर श्रद्धांजलि देने की है तैयारी

 

रक्त थैलियों का मुआयना करते अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह एवं अन्य

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि थर्ड मार्च  का दिन महत्वपूर्ण है। सबों को मिलकर रक्तदान शिविर को सफल बनाना है। बैठक में तमाम ऑफिस वेयरर, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एमके सिंह ने किया।
यूनियन की अनूठी पहल , टाटा साहब को दस हजार दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने की अनूठी पहल की गई है।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन संस्थापक दिवस को यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की है। यूनियन के द्वारा पूरे कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में दस हजार से अधिक दीप बांटे गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग थर्ड मार्च को टाटा साहब के जन्मदिन पर अपने – अपने घरों पर दीप लगाएं। ताकि हम सब उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

रक्तदान के लिए रक्तदाताओं में है जबर्दस्त उत्साह

संस्थापक दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए अब तक 4 हजार से अधिक रक्तदाताओं ने नामांकन कराया है । महामंत्री आरके सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि आगंतुक रक्तदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिविर में सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया गया है। शिविर में आगंतुक रक्तदाताओं के सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। यहां सुविधाओं से लैस कुल 44 बेड लगाए गए हैं। जिसमें 4 रनिंग बेड है। पारा मेडिकल टीम, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम सोमवार से ही तैयारियों में जुटी है। शिविर प्रातः 6 बजे से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन, हिमोग्लोबिन टेस्ट तथा रक्तदान आदि के लिए उत्तम प्रबंध, जलपान, भोजन आदि की व्यवस्था का अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से टीम के साथ जायजा लिये तथा जहां कहीं कमी नजर आया सबों को निर्देशित किये।

 

 

इसे भी पढ़े : Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *