Jamshedpur : साकची के काशीडीह में पानी फेंकने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 3 के रहने वाले युवक रितेश कुमार को बुधवार रात कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। उसके पेट में चाकू लगा है। इसके अलावा, उसके मारपीट भी की गई। रितेश कुमार ने घटना की जानकारी साकची थाना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल इलाज करने के लिए भेज दिया है। एमजीएम अस्पताल में रितेश का इलाज चल रहा है। रितेश का कहना है कि वह गुरुवार को सुबह साकची थाना जाएगा और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करेगा। रितेश ने बताया कि वह शाम को घूमने के लिए निकला था। काशीडीह काली मंदिर के पास छत से एक व्यक्ति ने उसके ऊपर पानी फेंक दिया। उसने जब इस पर सवाल उठाया तो वह व्यक्ति झगड़ा करने लगा। तीन लोग आए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी में एक व्यक्ति ने चाकू निकाल कर उसे मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीगोड़ा में होली की रात फायरिंग से मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time