Seraikela : गर्मी की शुरूआत होते ही तत्पर हुआ जिला प्रशासन, बंद पड़े जलमीनार, नलकूप एवं चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश

सरायकेला : उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन सह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति, निर्माणाधीन संरचनाओं की गुणवत्ता तथा फील्ड निरीक्षण प्रतिवेदनों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाएं ग्रामीण व नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन एवं स्वच्छ वातावरण से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर, संतुलित, उद्देश्यपूर्ण एवं परिणाममुखी ढंग से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता पर बना रहे।

नल-जल योजना से जोड़ने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से छूटे हुए सभी घरों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र योजना से जोड़ा जाए, जिससे प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। बदलते मौसम एवं आगामी ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी जलमीनार, नलकूप, चापाकल तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य संरचनाएँ जो किसी कारणवश बंद या अव्यवस्थित स्थिति में हैं, उन्हें समय रहते दुरुस्त कराया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पेयजल से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रखंड स्तरीय समन्वयक, कनीय अभियंता एवं उत्तरदायी पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लंबित योजनाएं पूर्ण व भुगतान सुनिश्चित करें

बैठक में विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में क्रियान्वित जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं के लंबित भुगतानों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्ण योजनाओं का विधिवत हस्तांतरण संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) को किया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर योजनाओं का सुचारू संचालन एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां शौचालय अथवा पेयजल से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पूर्ण कार्यों के लंबित भुगतानों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संस्थानों में स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

8 से 22 तक मनेगा जल महोत्सव पखवाड़ा

बैठक के दौरान उपायुक्त ने 08 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले “जल महोत्सव पखवाड़ा” के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों एवं निर्धारित कार्ययोजना की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप सभी गतिविधियों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करने घुसा जुगसलाई का युवक 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल के साथ धराया, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

Spread the love

Related Posts

West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्टर बोस को नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।…

Spread the love

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *