Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीज और उसके परिजनों से मामले की जानकारी ली और डॉक्टर को फटकार लगाई।

श्री चौधरी ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी से मिलकर नेत्र चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के रामपुर निवासी अरुण महतो अपने मैजिक वाहन में काम करने के दौरान उसके आंख में चोट लग गई। परिजनों द्वारा अरुण को सरायकेला सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के पास लाया गया। डॉक्टर ने मरीज की जांच करने के उपरांत बताया कि इसका इलाज सरायकेला में संभव नहीं है, लेकिन अगर मरीज 15 हजार रुपये दे तो उसका उपचार किया जाएगा।

मरीज के परिजनों ने इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को दी। सूचना पर मनोज चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे और नेत्र चिकित्सक से इस संबंध में जानकारी ली। जानकारी के क्रम में डॉक्टर साहब के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। श्री चौधरी ने फटकार लगाते हुए डॉक्टर साहब को उनका कर्तव्य बोध कराया। इसके उपरांत अस्पताल उपाधीक्षक से मिलकर नेत्र चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मनोज चौधरी ने बताया कि नागेश्वर महतो के द्वारा दूरभाष पर जानकारी दिया गया कि उनके किसी स्वजन के आंख में चोट लग गई है, उसे सदर अस्पताल लाया गया है लेकिन डॉक्टर द्वारा इलाज के लिए पैसा मांगा जा रहा है। जब चिकित्सक से बात कराने को कहा गया तो चिकित्सक के द्वारा उनके साथ अभद्रता से बात किया गया। इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, वार्ड पार्षद अविनाश कवि, गौतम नायक के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Seraikela : गर्मी की शुरूआत होते ही तत्पर हुआ जिला प्रशासन, बंद पड़े जलमीनार, नलकूप एवं चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time