Jamshedpur : एसएसपी ने 17 थाना प्रभारी का किया  Transfer-Posting, बागबेड़ा में पदस्थापित गोपाल कृष्ण बनाए गए साकची थाना प्रभारी 

जमशेदपुर :  एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारी का तबादला कर दिया है. देर शाम को इसकी सूचना जारी की गई. इसके तहत साक्षी थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं निरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना प्रभारी से हटकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी बनाया गया है. वीरेंद्र कुमार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी के पद से हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है जबकि टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को हटाकर साकची सीसीआर में भेजा गया है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को हटाकर जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. गोपाल कृष्ण यादव को बागबेड़ा थाना प्रभारी से हटाकर साकची थाना प्रभारी बनाया गया है. वंश नारायण सिंह को घाटशिला थाना प्रभारी से हटाकर मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. मुसाबनी सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह सुरेश प्रसाद को जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर के पद से हटकर टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है.फ़ैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. जमशेदपुर के कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. मनोरंजन कुमार को बोड़ाम थाना प्रभारी से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है. राजेश कुमार मंडल को जादूगोड़ा थाना प्रभारी से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है. नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. ईश्वर दयाल मुंडा जादूगोड़ा के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं. यह सारे तबादला को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : TATA STEEL में चोरी करने घुसा जुगसलाई का युवक 35 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल के साथ धराया, सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंपा

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time