Potka :  रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस का आयोजन, फार्मेसी शिक्षा में योगदान के लिए प्रो. एमएल श्रॉफ किए गए याद

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिन फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्राफ की 124वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया, जिसमें प्राचार्य, शिक्षकगण तथा फार्मेसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रो. एम. एल. श्रॉफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान‌ उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के असोसिएट प्रोफेसर कुमार वेंकट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

इन्होंने प्रो. एम. एल. श्रॉफ के जीवन, उनके योगदान तथा भारत में फार्मेसी शिक्षा के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने छात्रों को फार्मेसी शिक्षा के महत्व, नैतिकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों को अनुसंधान, नवाचार और समाज सेवा के प्रति भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित करना था।शिक्षिका समीक्षा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मानस मंडल, दीपिका महतो, संध्या और अन्य सभी का सराहनीय योगदान रहा।

 

इसे भी पढ़ें : Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time