जमशेदपुर : उलीडीह ओपी पुलिस ने बीती रात राजा बनर्जी नामक युव को चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके पास से कांड में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी शंकोसाइ रोड नंबर 1 के रामनगर का रहने वाला राजू सिंह (32) है. इस मामले में थाना प्रभारी मो शारीक अली ने शुक्रवार को उद्भदेन किया. उन्होंने बताया कि शंकोसाई रोड नंबर 5 के टावर मैदान में राजू सिंह के द्वारा राजा बनर्जी को पेट और चेहरे में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. जिसके आलोक में राजा के भाई सौरभ बनर्जी ने उलीडीह थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था. एसएसपी के निर्देशानुसार सिटी एसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने देर रात आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार किया. वहीं उसके निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी लक्ष्मण नगर स्थित छोटा घाट से चाकू बरामद किया गया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी अभी 3 मार्च को ही जेल से छुटकर बाहर आया था. वहीं फिर से चाकूबाजी में जेल भेजा गया है. गौरतलब है कि चार दोस्त आपसे में बैठकर शराब पी रहे थे. उसी बीच राजा बनर्जी और राजू सिंह के बीच गाली गलौज शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया, और आक्रोश में आकर राजू ने चाकू से हमला कर दिया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप
There is no ads to display, Please add some



















































