West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सारंडा वन प्रमंडल के कलेईता गांव पहुंचे और श्री पंडा के द्वारा चलाया जा रहा सारंडा की शिशु विकास स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ हंसी–खुशी के रंग बिखेरे।समाजसेवी संतोष पंडा अपने साथ रंग,अबीर,पिचकारी और होली की सामग्री लेकर पहुंचे। जंगल के बीच रहने वाले बच्चों के चेहरों पर रंग लगते ही माहौल खुशियों से भर गया। *कलेईता गांव के बच्चे हर साल उनकी राह देखते हैं, ओर उनको देख घरों से भाग भाग कर होली खेलने की स्थान पर आते आते चलते रहे पंडा भैया आ गए जल्दी चलो होली खेलना है और इस बार भी बच्चों का उत्साह देखने लायक था।

संतोष पंडा ने बताया कि वर्षों पहले उन्होंने बच्चों को मिट्टी और चूल्हे की राख से होली खेलते देखा था। जब उन्होंने कारण पूछा तो बच्चों ने कहा— “हमारे पास रंग नहीं है, इसलिए हम मिट्टी से होली खेल रहे हैं।”उस दिन से पंडा ने संकल्प लिया कि हर साल इन बच्चों के लिए रंग और खुशियां लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा,सारंडा के देवतुल्य बच्चों के साथ होली खेलना मेरे लिए सौभाग्य है। ऊपरवाला मुझे हर साल इन मासूमों के बीच आकर रंग और मुस्कान बांटने की शक्ति देता रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”जंगल के बीच रंगों का त्योहार देखकर ग्रामीण भी भावुक हो उठे। कलेईता जैसे बीहड़ क्षेत्रों में जब बच्चों की हंसी गूंजती है, तो सारंडा भी रंगों से महक उठता है।इस तरह समाजसेवी संतोष पंडा ने फिर साबित किया कि त्योहार केवल मनाने के लिए नहीं, बल्कि खुशी और मानवता बांटने के लिए होते हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और जागरूकता खत्म करने का मूल मंत्र  :  डॉ. रजनी महाकुड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time