Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना, 2019 तत्कालीन CM रघुवर दास ने किया था शिलान्यास

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप आयोजित इस धरना में चैंबर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। धरना के माध्यम से चैंबर के सदस्यों ने धालभूमगढ़ में जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण की मांग उठाई। बता दें कि वर्ष 2019 में जमशेदपुर के धालभूमगढ़ क्षेत्र में एयरपोर्ट का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया था। शिलान्यास के कुछ ही समय बाद राज्य में चुनाव हुए और सरकार बदल गई, जिसके बाद से अब तक एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में आज तक बड़ा विमान तो दूर, डोमेस्टिक एयरक्राफ्ट के उतरने की भी सुविधा नहीं है, जबकि जमशेदपुर से छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट मौजूद हैं। धरना के दौरान चैंबर के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से एकत्रित हस्ताक्षरों की प्रति और मांग पत्र राज्य के मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा, ताकि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time