Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें उपस्थित सभी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ ऋतिका केडिया ने महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और संतुलित जीवनशैली पर एक इंटरैक्टिव सत्र लिया। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. केडिया ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम में बीएनएच के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल हेड अमित कुमार, डिप्टी रीजनल हेड सुनील कुमार साहा, रीजनल एचआर हेड शंभु कांत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।

इसे भी पढ़ें : Womens Day Special : सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय एवं कार्रवाई अनिवार्य है : डॉ रानी ठाकुर

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 69.10 लाख की जनहितकारी योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास 

जमशेदपुर : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का ट्रेनों की पंक्चुअलिटी पर सीनियर डीसीएम से सवाल, लेटलतीफी घटने की बात कहने वाले अधिकारी ट्रेनों का नाम क्यों नहीं बताते?

चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारी अब झूठ परोस रहे हैं तथ्यों की हेरा-फेरी कर रहे हैं कुशाग्र बुद्ध वाले अफसर राखा माइंस से टाटानगर पहुंचने में घंटों क्यों लगते हैं टाटानगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time