Jamshedpur : जुगसलाई से भागे प्रेमी युगल ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर, जुगसलाई पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद लेगी निर्णय

Jamshedpur : जुगसलाई से भागे प्रेमी युगल ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर, जुगसलाई पुलिस प्रेमी युगल से पूछताछ के बाद लेगी निर्णय

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र से बीते 25 फरवरी को घर से भागे प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल ने सोमवार को सिटी एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोनों के सामने आने के बाद सिटी एसपी ने उन्हें जुगसलाई थाना भेज दिया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। वीडियो में निखद गुल ने कहा कि वह जाहिद हुसैन से प्रेम करती है और अपनी इच्छा से उसके साथ घर छोड़कर गई थी। उसने यह भी बताया कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है।

निखद ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपने परिजनों से जान का खतरा है, इसलिए प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की गई है। इधर, मामले को लेकर पुलिस सतर्क है और दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर  : सोनारी से 10 दिन से लापता युवती सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time