Baharagora : गुरुरसाई में माँ शीतला की प्राण प्रतिष्ठा, 108 कलशों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

बहरागोड़ा : प्रखंड के गुरुरसाई गांव में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय माँ शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।वहीं पारंपरिक वेशभूषा में सजी 108 महिलाओं ने पारुलिया स्थित तालाब से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और शंख ध्वनि के बीच यह यात्रा गांव का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुँची। पुरोहितों के सानिध्य में माता की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।आस्था की पराकाष्ठा यह है कि उत्सव के सम्मान में आज गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक पूरा गांव मांस, मछली, प्याज और लहसुन का त्याग कर पूर्णतः सात्विक रहा।इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रभात महापात्र, नारायण आईच, सचिदानन्द नायक, सोमनाथ आईच सहित समस्त ग्रामवासियों का सक्रिय योगदान रहा। रात्रि में आयोजित भक्ति जागरण ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार व सविता महतो ने श्रम मंत्री से की मुलाकात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time