जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कर्ज न चुकाने के कारण डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शव को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम रिंकेश अग्रवाल (28) है, जिसका बारीडीह बाजार में पूजा सामग्री का दुकान था. उसके पिता गणेश अग्रवाल ने बताया कि रात सभी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. तभी देर रात उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा.
आनन-फानन में फंदे से उताकर उसे टीएमएच अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पिता ने बताया कि कर्ज नहीं चुकाने के कारण बेटे ने ये कदम उठाया है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें : Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार व सविता महतो ने श्रम मंत्री से की मुलाकात
There is no ads to display, Please add some


















































