जमशेदपुर : शहर दुकानदारों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। साकची बाजार के दुकानदार सड़क पर उतर आए और जमशेदपुर अक्षेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बाद में दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल अक्षेस कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि किराया बढ़ोतरी का यह फैसला पूरी तरह गलत है. साकची बाजार के दुकानदारों ने किराया बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले भी दुकानों का किराया बढ़ाया गया था, जिसके खिलाफ आंदोलन किया गया था। उस समय जिला प्रशासन ने दुकानदारों की मांगों को मानते हुए राहत दी थी, जिसके बाद सभी दुकानदार शांतिपूर्वक अपना व्यवसाय कर रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर से किराया बढ़ाने का फरमान जारी कर दिया गया है, जिससे दुकानदारों में नाराजगी है। प्रदर्शन के बाद दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए किराया बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।
दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जमशेदपुर अक्षेस इस फैसले को वापस नहीं लेता है, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बिजली की नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेट तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक
There is no ads to display, Please add some


















































