Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से विधि-विधान के साथ शुरू होकर मुकुंदसाईं नदी तक पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद कलश में पवित्र जल भरकर पुनः गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ मंदिर प्रांगण लाया गया।
इस दौरान पूरे गांव में भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु उत्साह और उल्लास के साथ राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए। गांव में दूर-दराज से आए मेहमानों का भी आगमन शुरू हो गया है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में सराबोर हो गया है।
नीलकमल महाकुड़, संजीत महाकुड़, ग्राम प्रधान भावतरण महाकुड़ और निवारण महाकुड़ ने बताया कि गांव में आपसी भाईचारा, एकता और प्रेमभाव को मजबूत करने के उद्देश्य से राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। वहीं गांव में सुख- समृद्धि,शांति बनी रहे उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों की इच्छा थी कि गांव में राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण हो और गांव में भक्ति का वातावरण बने। इसी उद्देश्य से मंदिर का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोक कल्याण और विश्व कल्याण की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
कलश यात्रा को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष बसंत महाकुड़, सचिव नीलकमल महाकुड़, नरसिंह महाकुड़, संजीत महाकुड़, सृष्टिधर महाकुड़, देवानंद राउत, दिनेश महाकुड़, शिव महाकुड़ और गुरुपोदो महाकुड़ सहित कई ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

Spread the love

Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time