Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आदित्यपुर थाना कांड संख्या 67/2026, दिनांक 3 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3 (5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना 2 मार्च 2026 की है, जब प्राथमिकी अभियुक्त शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू ने राजवीर सिंह उर्फ लालू (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता जिती सिंह, निवासी मांझी टोला सिरिस भट्ठा, थाना आदित्यपुर तथा उसके साथी आशीष दीप पर जान मारने की नीयत से गोली चला दी थी। घटना के समय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे राजवीर सिंह उर्फ लालू को गोली लग गई थी। घायल को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था।

मामले के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सर्वैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। पुलिस के मुताबिक शुभम सरकार के पिता पिछले तीन वर्षों से मानगो थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में जेल में बंद हैं। इसी दौरान उसकी मां का आशीष दीप नामक व्यक्ति से संबंध हो गया और वह उसे लेकर गुजरात चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल (JH05EC-1079), दो ओप्पो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, देशी पिस्टल की 16 जिंदा गोलियां और देशी कट्टा की 4 जिंदा गोलियां बरामद की हैं। छापेमारी टीम में एसडीपीओ समीर सर्वैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की सहित कई पुलिस पदाधिकारी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किराया बढ़ोत्तरी के विरोध में सैरात बाजार के दुकानदारों ने साकची में किया प्रदर्शन 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका की उपेक्षा जनहित के खिलाफ : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड प्रदेश में आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) में भोजपुरी, मगही एवं…

Spread the love

Jamshedpur :  विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time