परसुडीह व चाकुलिया थाना प्रभारी समेत जिले के 53 पुलिस पदाधिकारियों का Transfer-Posting, 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत एक साथ 53 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें कई पुलिस अधिकारियों को थाना प्रभारी बनाया गया है. यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके तहत इंस्पेक्टर और कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं, जादूगोड़ा के अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार यादव को कदमा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना का जेएसआइ बनाया गया है. वही, सीतारामडेरा थाना के जेएसआइ राजेश कुमार को चाकुलिया का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को हटाकर परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि उलीडीह ओपी के जेएसआइ विष्णु चरण भोग्ता को पटमदा का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना का जेएसआइ बनाया गया है जबकि जुगसलाई थाना में पदस्थापित मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है. गौरतलब हो कि 6 मार्च को जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए तत्कालीन बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा से कदमा थाना का प्रभारी बनाया गया. जबकि कदमा थानेदार प्रवेश चंद्र सिन्हा को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया.
दर्जनभर एसआई व जेएसआई भी बदले गए
इसी तरह एसआइ रामप्रवेश कुमार राय को बिष्टुपुर थाना से हटाकर बहरागोड़ा थाना का जेएसआइ, पुलिस लाइन से मनोरंजन कुमार को सीतारामडेरा थाना का जेएसआइ, पुलिस लाइन से राजेश कुमार मंडल को बिष्टुपुर थाना का जेएसआइ, श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआइ अमर पोद्दार को मानगो थाना का जेएसआइ बनाया गया है. दुर्गा तिर्की श्यामसुंदरपुर थाना के जेएसआई बनाया गया है. पटमदा थाना के अजय प्रसाद यादव को पुलिस लाइन, पोटका थाना के सुनील टुटी को पुलिस लाइन, परसुडीह थाना के कौशल किशोर पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है. गोलमुरी पुलिस लाइन से अरविंद कुमार को बर्मामाइंस थाना का जेएसआइ, बिष्टुपुर ट्राफिक थाना के कामाख्या पासवान को साकची यातायात थाना का जेएसआइ बनाया गया है. बिष्टुपुर यातायात थाना के जेएसआइ रमेश कुमार पांडेय को साकची यातायात थाना का जेएसआइ बनाया गया है.
जुगसलाई यातायात थाना से पांच हुए लाइन क्लोज
जुगसलाई यातायात थाना से विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन, बिनोद उरांव को साकची यातायात थाना से पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से रमेश कुमार सिंहको पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से मनीष कुमार मेहता को पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से संतोष कुमार सिंह को गोलमुरी पुलिस लाइन, साकची यातायात थाना से रसेंद्र सिंह को पुलिस लाइन, गोलमुरी यातायात थाना से कौलेश्वर बास्की को पुलिस लाइन, जुगसलाई यातायात थाना से प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन, बर्मामाइंस थाना से संजय कुमार यादव को पुलिस लाइन, डीएसपी ऑफिस में पदस्थापित एएसआइ मंजूर अंसारी को पुलिस लाइन, सोनारी थाना के एएसआइ उमेश सिंह को पुलिस लाइन, बोड़ाम थाना के एएसआइ मोहम्मद माजिदउदीन को पुलिस लाइन, घाटशिला एटीएफ कार्यालय से मुखराम महतो को गालूडीह थाना चेक पोस्ट ड्यूटी लगाया गया है. एएसआइ अशेष कुमार पासवान को साइबर डीएसपी कार्यालय से हटाकर मानगो यातायात थाना भेजा गया है.
इन पुलिस पदाधिकारियों का भी किया गया तबादला
सीतारामडेरा थाना के एएसआइ जय कुमार दास को जुगसलाई यातायात थाना, पुलिस लाइन से शिवशंकर पासवान को यातायात थाना साकची, सुंदर राम को जुगसलाई यातायात थाना, राधेश्याम पासवान को कदमा थाना, मदन कुमार को डीएसपी का कार्यालय, सुनील कुमार तिवारी को चाकुलिया थाना, विनय कुमार राम को सिरिस्ता कार्य बिष्टुपुर थाना, संदीप कुमार शाह को डुमरिया थाना, नरेश राम को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआइ, अर्चना कुमार को टेल्को इंस्पेक्टर ऑफिस से हटाकर साकची यातायात थाना का सिरिस्ता कार्य, उपेंद्र कुमार सिंह को जमशेदपुर कोर्ट सुरक्षा ड्यूटी से हटाकर सीतारामडेरा थाना सिरिस्ता कार्य, पुलिस लाइन से संदीप कुमार भगत को साकची काशीडीह टीओपी, पुलिस लाइन से कृष्णा सिंह को सिटी पेट्रोलिंग सीसीआर, रोशन गुड़िया को गुड़ाबांधा थाना, हाइवे पेट्रोलिंग से हटाकर हराधन मरांडी को घाटशिला अनुमंडल न्यायालय, दिलीप कुमार को बर्मामाइंस थाना, बर्मामाइंस थाना के एएसआइ मंटू कुमार को डीएसपी सिटी का ऑफिस, गोलमुरी यातायात थाना से मंगला चरण महाली को पटमदा थाना, परसुडीह थाना से बिरबल महतो को हटाकर पोटका थाना, बिरसानगर थाना के एएसआइ गजेंद्र भगत को हटाकर धालभूमगढ़ थाना भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसएसपी ने 17 थाना प्रभारी का किया Transfer-Posting, बागबेड़ा में पदस्थापित गोपाल कृष्ण बनाए गए साकची थाना प्रभारी
There is no ads to display, Please add some


















































