Jamshedpur : शादी से पहले ही ससुराल से  2.60 लाख के जेवरात टपाने वाली युवती निकली चोर, खरीददार आभूषण कारोबीरी भी धराया, दोनो को पुलिस ने भेजा जेल 

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने के बाद घर आई एक युवती द्वारा गहने चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। बरामद गहनों की कीमत करीब दो लाख साठ हजार रुपये बताई जा रही है। दरअसल 11 मार्च 2026 को सुनील लोहार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पूजा कुमारी नाम की युवती, जिसकी शादी उनके भतीजे के साथ तय हुई थी, वह घर आई थी। इसी दौरान मौका पाकर उसने घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर साकची के आभूषण कारोबारी अजय कुमार के पास से चोरी किए गए गहने बरामद किए गए। बरामद गहनों में करीब 12.5 ग्राम सोने का झुमका, सोने का नाक का बेसर, चांदी का पायल और चांदी की चेन शामिल है। इन सभी गहनों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति की रही है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी पूजा कुमारी और गहनो के खरीदार अजय कुमारको गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time