Jamshedpur : परसुडीह में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने लगायी फांसी, शराब पीने को लेकर दोनों में हुई थी अनबन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी में एक युवक ने अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के शव को पड़ोसियों के सहयोग से उतारा गया और पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया. मृतक का नाम बिरेंद्र धाकर (35) है, जो हलुदबनी में किराये के मकान में रहता था. उसकी पत्नी सुशीला पात्रो ने बताया कि आत्महत्या से पहले उसका पति के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ है. उसके बाद वह काम पर चली गयी, सुशीला शादी पार्टी के कार्यक्रम में हेल्पर का काम करती है. देर से घर पहुंची, चूंकी उसका पति से लड़ाई हुआ था वह अपने घर न जाकर अपनी मां के घर सोने चली गयी. सुबह जब घर पहुंची तथा दरवाजा खरखटाया तो अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई. तब उसने पड़ोसियों को बुलवाकर दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि उसका पति फंदे से झूल रहा है. मृतक नशे का आदि था. वह ट्रैक्टर चालक था. नशे को लेकर ही उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शादी से पहले ही ससुराल से  2.60 लाख के जेवरात टपाने वाली युवती निकली चोर, खरीददार आभूषण कारोबीरी भी धराया, दोनो को पुलिस ने भेजा जेल 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time