Jamshedpur : ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CRIME मीटिंग में एसएसपी ने दिए कई अहम निर्देश

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक के दौरान आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की की कार्रवाई को तेज करने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पुराने मामलों को जल्द निष्पादित करने पर जोर दिया। शहर में बढ़ रही चेन, मोबाइल और पर्स छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।

बैठक में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर ऐसी अफवाहों पर रोक लगाई जाए। साथ ही पासपोर्ट सत्यापन के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा शहर में सक्रिय ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। आगामी ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : SSP ने छह दिन में ही बदला अपना आदेश, बर्मामाइंस से जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बनाए गए दिलीप यादव को सौंपी गई कदमा थाना की कमान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time