Jamshedpur : बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनयाा निशाना, जेवरात समेत नकद की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 3 में बुधवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. घर के सदस्य दो-तीन दिनों पूर्व ही धनबाद गये हुए थे. चोरों ने एक जोड़ी पायल, 10 चांदी के सिक्के, बिछिया सहित लाखों के गहने और 5 हजार नगद लेकर फरार हो गये. चोरी की जानकारी परिवार वालों को शंकर सिंह ने दी. शंकर सिंह रात में सोने के लिए उक्त घऱ में आते थे, परंतु बीती रात वे किसी काम से गोविंदपुर चले गये, जिस कारण घर खाली था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे वे बागबेड़ा एसके एल दास के घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ पाया. उन्होंने आवाज लगायी तो अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आयी. तब उन्हें संदेह हो गया. उन्होंने घर से ही मालिक एसकेएल दास को फोन किया और पूछा कि वे कहां है. तो उन्होंने कहा कि वे धनबाद में है. फिर उन्होंने बताया कि उनके घर पर चोरी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह में पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने लगायी फांसी, शराब पीने को लेकर दोनों में हुई थी अनबन

Related Posts

Jamshedpur : मानगो बाजार में दुकान विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार में दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।…

Jamshedpur : शिवजी ने भक्तों की रक्षा के लिए दुर्वासा व हनुमान अवतार लिए : सूदर्शनाचार्य महाराज

बिष्टुपुर में शिव महापुराण कथा में श्रीगणेश-कार्तिकेय के जन्म का प्रसंग सुनाया जमशेदपुर :  बिष्टुपुर स्थित सत्यनारायण श्याम मारवाड़ी मंदिर में शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *