Baharagora :  पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: बंगाल सीमा में घुसकर अपहरणकर्ता को दबोचा, सकुशल पीड़िता बरामद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।जिसमें काशाफलिया गांव से एक युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस तत्परता से न केवल आरोपी सलाखों के पीछे पहुँचा, बल्कि अपहृत पीड़िता को भी सकुशल मुक्त करा लिया गया है।

तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना का सटीक मेल

मिली जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 10/26 से जुड़ा है। काशाफलिया निवासी सुरेश पात्र के लिखित आवेदन पर पुलिस ने अपहरण के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।वहीं तकनीकी सेल (Technical Cell) की मदद से आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के नयाग्राम थाना अंतर्गत ग्राम बारडीगा में ट्रेस की गई। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर सागर दंडपात (पिता: खोका दंडपात) को गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी शिकंजा: मेडिकल जांच के बाद जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बहरागोड़ा पहुँची तथा कानूनी प्रक्रिया के तहत शनिवार को उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की चेतावनी, अपराधी कहीं भी छिपें, बचेंगे नहीं

बहरागोड़ा पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र के अपराधियों में कड़ा संदेश दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, क्योंकि रिपोर्ट दर्ज होने के कम समय के भीतर ही आरोपी को दूसरे राज्य से गिरफ्तार करना पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाता है।

 

इसे भी पढ़ें : Patamada : अनियंत्रित कार घर में घुसी, दीवार एवं छत में पड़ी दरार, जान माल का नुकसान नहीं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time