Jamshedpur : बिस्टुपुर में ठेले पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पोस्ट ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव सड़क किनारे एक लिट्टी ठेला के पास पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पिछले कई वर्षों से इसी इलाके में रहता था। वह दिन में कचरा चुनने का काम करता था और रात के समय पोस्ट ऑफिस के सामने तथा आसपास के फुटपाथ पर सो जाता था। लोगों ने बताया कि अक्सर उसे लिट्टी ठेला के पास ही रात गुजारते देखा जाता था।

शुक्रवार सुबह जब आसपास के दुकानदार और राहगीर अपने काम पर निकले तो उन्होंने देखा कि व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा हुआ है और काफी देर तक कोई हरकत नहीं कर रहा है। शक होने पर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Baharagora :  पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: बंगाल सीमा में घुसकर अपहरणकर्ता को दबोचा, सकुशल पीड़िता बरामद

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 21-22 मार्च को, विजेता को 70 व उप विजेता को मिलेगा 50 हजार रुपया नकद

गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स…

Spread the love

Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध

गुवा : गुवा सेल में एमडीओ (माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर) प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार संध्या करीब 5 बजे मजदूरों और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकालकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *