Potka : बड़ा भूमरी में नव कुंज महोत्सव की शुरुआत, भव्य कलश यात्रा शामिल हुईं 301 कन्याएं

पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ा भूमरी में नवजागरण समिति द्वारा नव कुंज महोत्सव के भव्य आयोजन की शुरुआत 301 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा से पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1968 से यहां हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष 58वां कीर्तन आयोजन पूरा हो चुका है। वहीं नव कुंज महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। इस अवसर पर 60 कीर्तन मंडलियों द्वारा नौ दिनों तक 24 पहर हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेने पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में बंगाल, ओड़िशा और झारखंड से साठ कीर्तन मंडलियां नौ स्थानों पर कीर्तन करने पहुंची हैं। नव कुंज स्थल पर देव सभा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें रामायण, महाभारत, कृष्ण लीला और विष्णु पुराण के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाया गया है। इसके अलावा वास्तविक जीवन पर आधारित भूत बंगला और मेंटल हॉस्पिटल जैसे आकर्षण भी लोगों के मनोरंजन के लिए बनाए गए हैं।
भव्य कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, पोलटू मंडल, मुखिया पानो सरदार, देवी कुमारी भूमिज, पंचायत समिति सदस्य छवि दास, वार्ड पार्षद बिंदु सरदार और सुनील दे समेत कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समिति के रजनीकांत दास, ऋषिकेश मंडल, प्रवीण मंडल, अमल मंडल, परितोष दास, अंबर मंडल और विश्वजीत मंडल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में भक्ति भावना जागृत करना, गांव में एकता, भाईचारा, सुख-समृद्धि और शांति बनाए रखना है। साथ ही अच्छी बारिश और महामारी से बचाव की भी प्रार्थना की जा रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलक मंडल, चंचल मंडल, गुना मंडल, चंद्रहास मंडल, समीर मंडल, भरत मंडल, रथीन मंडल, चंदन मंडल और देवरंजन मंडल सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

    बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

    जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time