Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी के सदस्यों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।कार्यक्रम के दौरान बीएलए–2 कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे। वहीं जिला पर्यवेक्षक श्री प्रदीप कुमार बालमुचू जी तथा जिला अध्यक्ष श्री रंजन बोयपाई जी भी विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, रंजीत गगराई, नोवामुंडी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज चंपिया,प्रखंड उपाध्यक्ष जेना पुराती, प्रखंड महासचिव प्रदीप प्रधान, प्रखंड महासचिव रोशन पान, प्रखंड महासचिव दानिश हुसैन, मोरान सिंह कराई, गुलजार अंसारी, सूरज मुखी व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time