Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई नहीं देने के कारण अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को चांद नजर आने की उम्मीद थी, जिससे शुक्रवार को ईद मनाए जाने की संभावना थी। लेकिन चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते शुक्रवार को एक बार फिर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई और अब ईद शनिवार को मनाई जाएगी।

शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे आम बागान मस्जिद, साकची जामा मस्जिद, गौशाला मस्जिद, धतकीडीह बड़ी मस्जिद, मक्का मस्जिद, मानगो बारी मस्जिद, जुगसलाई, सोनारी और टेल्को क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

अलविदा जुमा के मौके पर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त करती रहीं, जिससे शांति और व्यवस्था बनी रही।

नमाज के दौरान पेश इमामों ने लोगों को इस्लाम के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि लोगों को ईमानदारी से जीवन जीना चाहिए और किसी को भी तकलीफ नहीं पहुंचानी चाहिए। साथ ही, ईद के मौके पर फिल्मी गाने बजाने से परहेज करने की अपील भी की गई।

Spread the love
  • Related Posts

    Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

    गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

    Spread the love

    Jamshedpur : अर्चना दुबे की जीत पर बधाई देने वालों का तांता, 17 को जुगसलाई प्रदीप मिश्रा चौक से निकलेगा विजय जुलूस

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित अर्चना दुबे को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में ज्योंहि उनके निर्वाचित होने की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time