Potka : पोटका क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, आपसी भाईचारे का दिखा नजारा

पोटका : पोटका क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने विशेष नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के पवित्र महीने में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम चांद दिखाई देने के साथ ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल बन गया था।
शनिवार सुबह हल्दीपोखर एवं गंगाडीह के मस्जिदों एवं ईदगाहों में लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे और मोहब्बत का प्रतीक है। सभी ने मिल-जुलकर इस त्योहार को मनाया और देश में शांति एवं तरक्की की दुआ की। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जहां वे नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों का आनंद लेते नजर आए। मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ निकिता बाला पूरे दल बल के साथ कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव उपस्थित रहे वही सीओ निकिता बाला एवं थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की मुबारकबाद दी

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह…

Spread the love

Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़

जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time