जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने बताया कि गुलज़ार बाग कॉलोनी में पिछले कई दिनों से नल से गंदा पानी निकल रहा है । इस संबंध में मानगो नगर निगम कार्यालय में बस्तीवासियों द्वारा शिकायत दर्ज भी कराया गया है, लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है । झामुमो नेता उज्ज्वल दास को इस संबंध में जानकारी मिलने पर शुक्रवार को गुलजार बाग कॉलोनी में जाकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए । उन्होंने मानगो नगर निगम के अधिकारियों से शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है । नल से गंदा पानी निकलने से क्षेत्र में लोगों के बीच गंभीर बीमारी भी होने का डर समाया हुआ है । इस मौके पर उज्ज्वल दास के साथ वाजिद अली, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद हाफिज, जावेद खान आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी



















































