Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया गया। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भगवा झंडों और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान छऊ नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक और रोमांचक करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। यह शोभायात्रा गुवा रामनगर स्थित राम मंदिर में आकर एकत्रित हुई। वहीं कल्याण नगर, हिरजीहाटिंग, कैलाश नगर, बिरसानगर और गुवा बाजार से निकली शोभायात्राएं भी यहां पहुंचीं। इसके बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी अखाड़ा के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे। शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शरबत का वितरण किया गया। समाजसेवी शत्रुघ्न मिश्रा के द्वारा राम मंदिर मुख्य सड़क पर शरबत, पानी, टोपी, गमछा, अंगवस्त्र और भगवा झंडा वितरित किया गया। इस आयोजन में करीब 2000 रामसेवकों की भागीदारी रही। शोभायात्रा रामनगर, रेलवे मार्केट, विवेक नगर, कच्छी धौड़ा और कल्याण नगर क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयकारों से गुवा गुंजायमान हो उठा। शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह जवानों की तैनाती की गई थी, जिससे शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

इसे भी पढ़ें : Gua : महानवमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य…

Spread the love

Muri : मोदीडीह में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, सरना समिति को सौंपे गए वाद्य यंत्र

मुरी  :  मोदीडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती और सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आज उद्घाटन किया गया। हिंडाल्को के वरिष्ठ एचआर अधिकारी के हाथों फीता काटकर केंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time