Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आंदोलनकारी सह समाजसेवी लख्खी चरण कुंडू,अशोक कुंडू एवं काशीनाथ कुंडू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके पश्चात दुलाल मुखर्जी ने फीता काटकर विधिवत हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया।
संकीर्तन में गांव के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सामूहिक रूप से भक्ति रस में डूबे हुए हैं। इस दौरान साहित्यकार सुनील कुमार दे, संजय कुंडू, सुरजीत कुंडू, पद्मावती कुंडू, राजकुमार साहू एवं दुलाल मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सुरजीत कुमार कुंडू ने कहा कि अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन से गांव में भक्ति का संचार होता है। उन्होंने बताया कि कलयुग में शांति, आनंद और पापों से मुक्ति के लिए हरिनाम संकीर्तन एक सरल और प्रभावी माध्यम है। साथ ही यह आयोजन गांव में आपसी एकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करता है। संकीर्तन के दौरान “राधे-कृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज–साह ट्रेडर्स के बीच एमओयू, 50 छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time