Gua : नाबालिग के साथ घटना के विरोध में महिलाओं का कैंडल मार्च, दोषी को फांसी की मांग

गुवा : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर गुवा में आक्रोश देखने को मिला। रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच के बैनर तले महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। कैंडल मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास आकर समाप्त हुआ। मार्च में शामिल महिलाओं के हाथों में मोमबत्तियां थीं और वे न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आईं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराध अब असहनीय हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और निर्भया कांड जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। इस मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल डी.ए.वी चिड़िया में वैदिक हवन के साथ 2026-27 सत्र की शुरुआत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time