बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य हवन-पूजन के साथ पठन-पाठन की गतिविधियों का औपचारिक श्रीगणेश किया गया।पुजारी मृत्युंजय आचार्य द्वारा संपन्न कराए गए इस अनुष्ठान में संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक एवं प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। हवन कुंड में आहुतियां डालते हुए विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह सत्र भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करे।यह धार्मिक आयोजन न केवल परंपरा का निर्वहन था, बल्कि छात्रों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी शिक्षा की नई कक्षा में कदम रखने की प्रेरणा देने का एक माध्यम भी बना। विद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बारीपदा रेफर
There is no ads to display, Please add some



















































