बहरागोड़ा : पाथरा पंचायत की मुखिया राधी मुर्मू के पति जीतवाहन मुर्मू के आकस्मिक निधन पर स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही विधायक समीर मोहंती ने दिवंगत जीतवाहन मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा “ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरी पार्टी और हम सभी परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।इस दौरान विधायक के साथ मुख्य रूप रूप से झामुमो चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बिधान मांडी व पार्टी के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































