Potka : कोवाली थाना प्रभारी ने छात्रों को किया जागरूक, नशा व बाल विवाह से दूर रहने की दी सीख

पोटका : कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव द्वारा उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, चाकड़ी एवं कोवाली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, सड़क सुरक्षा एवं नशा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो एक चिंताजनक विषय है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है।

अतः समाज को इस कुरीति से दूर रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलानी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र-छात्राएं सीधे कोवाली थाना से संपर्क कर सकते हैं। कोवाली थाना सदैव जनता की सेवा में तत्पर है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस ने +2 हाई स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को नशे के दुष्परिणाम और NDPS Act के कड़े प्रावधानों के प्रति किया सजग

Spread the love

Related Posts

बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2, विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया। गौरतलब…

Spread the love

Bahragora : लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम के निर्माण की शुरुआत, विधायक ने दी सौगात

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time