Gua : डॉ. अंबेडकर नर्सरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नन्हें बच्चों ने लहराया प्रतिभा का परचम

गुवा : किरीबुरू स्थित सेवा स्तंभ परिसर में संचालित डॉ. अंबेडकर नर्सरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद गरीब एवं निर्धन परिवारों से आने वाले इन नन्हें छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय का संचालन क्षेत्र की सक्रिय मुखिया पार्वती कीड़ों के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में शिक्षिकाओं की टीम जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। यह विद्यालय उन बच्चों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है, जो आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

एलकेजी वर्ग के परिणाम:- प्रथम स्थान एलिना करुआ,द्वितीय स्थान तनीष पान एवं तृतीय स्थान अनन्या कुमारी रही। यूकेजी वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां तीन छात्रों ने समान अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें प्रथम स्थान तुलसी करुआ, प्रियांशी करुआ व आकाश प्रसाद रहा। द्वितीय स्थान विश्वजीत पिंगुआ तथा तृतीय स्थान संदीप मुंडा रहा। इस अवसर पर सेवा स्तंभ के पदाधिकारी संजय तिग्गा, सोनाराम गोप और प्रभुधान बारला ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके भीतर आगे बढ़ने का नया उत्साह देखने को मिला। यह परिणाम न केवल बच्चों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि शिक्षकों के समर्पण और समाज के सहयोग का भी प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Gua : TATA STEEL की बस सेवा बंद होते ही ठप्प हुई बच्चों की पढ़ाई, सीएसआर पर उठे गंभीर सवाल : पूनम गिलुवा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time