Jamshedpur : NTTF में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया जूडो–कराटे का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्नालॉजी एजुकेशन सेंटर में सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं  को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की सेल्फ डिफेंस तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कराटे, जूडो, और आपातकालीन परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय शामिल थे।

प्रशिक्षकों ने बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक तकनीक नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है।इस अवसर पर सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संस्थापक एवं प्रशिक्षक सुमन प्रसाद ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी परिस्थिति में खुद की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों का अभ्यास भी किया। संस्थान के प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मानुषमुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ी गर्भवती महिलाओं की भीड़, मातृत्व अभियान के तहत 43 महिलाओं की हुई जांच

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time