मुरी : मुरी एवं सिल्ल्ली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालु के अबैध खनन को लेकर ग्रामीण एवं जेएलकेएम मुखर हो गए हैं. इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए सोनाहातु सीओ को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसकी प्रतिलिपि सोनाहातु थाना, उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को भी दिया गया है। ज्ञापन देने वालो में जेएलकेम सोनाहातु प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर कोईरी, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष हरेकृष्ण महतो, अनुचित मोर्चा के गुहीराम स्वांसी, सियाराम महतो, खगेन्द्र महतो, परमेशवर महतो, अजीत महतो, जन्मजय महतो, राजु महतो है। जिसमें बताया गया कि कांची और राढु नदी धाट से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हाईवा, डम्फर और टैरकटर के माध्यम से जेसीबी मशीन से खनन कर अबैध बालु की खुलेआम चोरी की जा रही है। इससे पार्रयावरण और नदी घाट का नुकसान हो रहा है। साथ ही राजस्व की क्षति हो रही है। खनन विकास और विनिमय अधिनियम 1957 एमएमडीआर एक्ट और बीएन एस 2023 की धारा में बालु खनन अबैध है और दण्डनीय अपराध है। जांच में अबैध बालु खनन और परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानुनी कारवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें : Gua : महिला दिवस समापन समारोह में प्रतिभागियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
There is no ads to display, Please add some



















































