Gua : सारंडा जंगल में फिर गूंजीं गोलियां, सुरक्षाबलों ने इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के दस्ते को घेरा, मुठभेड़ जारी

मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगने की सूचना, नक्सलियों के भी हताहत होने की मिल रही जानकारी

गुवा : झारखंड के सारंडा जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बुधवार को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सली आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ कुख्यात इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हो रही है।

सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन इस इलाके में सक्रिय हैं और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। इसी आधार पर सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी।मुठभेड़ के दौरान एक जवान को गोली लगने की सूचना है, जिसे एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।

जैसे ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिले के एसपी अमित रेणू ने बताया कि कोबरा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।नक्सलियों की ओर से बीच-बीच में फायरिंग हो रही है, जिसका सुरक्षा बल सतर्कता के साथ जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आ पाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्च अभियान जारी है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सनलाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल का वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

Spread the love

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time