Bahragora : संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है, इसे हमेशा संजोकर रखें : मनोज कुमार गिरी

खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर में विदाई समारोह संपन्न, भावुक हुए छात्र-छात्राएं

बहरागोड़ा : खंडामौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष मनोरंजन माईती की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने 10 वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए, जिसे बताते हुए कई विद्यार्थी भावुक हो गए। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गिरी ने अल्बर्ट आइंस्टीन का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को रटने के बजाय खोजी प्रवृत्ति और नए चिंतन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कार ही जीवन की असली पूंजी हैं, जिन्हें हमेशा संजोकर रखना चाहिए।वहीं प्रधानाचार्य तपन आचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विदा लेने वाले छात्रों ने विद्यालय को स्मृति चिह्न भेंट किया और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फोटोग्राफी के जरिए इन पलों को यादगार बनाया गया। इस मौके पर विश्वजीत मुंडा, खकन मुंडा, कृष्णा बारिक, सुनीता सिंह, विजय कुमार बेरा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time