Bahragora : गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुए सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया है। सरकार द्वारा निर्धारित नौ स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) की समीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त करने के आधार पर मिली इस उपलब्धि ने पूरे प्रखंड प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह भर दिया है। बुधवार को पंचायत कार्यालय में जनता से मिलते हुए मुखिया मुर्मू ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि उनके कार्यकाल में बदहाल पंचायत भवन की स्थिति सुधारने के साथ-साथ वहाँ सीसीटीवी, इंटरनेट, साउंड सिस्टम और हेल्प डेस्क जैसी आधुनिक सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। धरातल पर उतरी पीसीसी सड़क, तालाबों पर घाट और सोलर जलमिनर जैसी योजनाओं के साथ-साथ गरीब कन्याओं के विवाह हेतु स्टेज निर्माण जैसे कार्यों ने पंचायत को एक नई पहचान दी है, जिसके लिए समस्त पंचायत वासियों ने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : संस्कार ही जीवन की असली पूंजी है, इसे हमेशा संजोकर रखें : मनोज कुमार गिरी

Spread the love

Related Posts

jamshedpur : गदड़ा में सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, थानेदार की शक्ति पर भड़कीं महिलाएं, विधायक पर अनदेखी का लगा आरोप

जमशेदपुर : नेता वोट मांगने के लिए ठीक घरे – घर भीख मांगता है । लेकिन रोड़ बनाने के लिए फंड खत्म हो गया है। सब चोर है। यह आरोप…

Spread the love

Muri : JLKM का सिल्ली में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में ‘जन समस्या समाधान’ शिविर  2 को

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो उपस्थित रहकर जनता के समस्या को संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान का करेंगे प्रयास मुरी : सिल्ली प्रखंड एवं अंचल कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time