पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती अत्यंत उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद ,डॉ. सुमन लता द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. भूपेश चंद ने छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी शिक्षा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न प्रस्तुति पीपीटी के माध्यम से दीं और अपने विचार साझा किए।
प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में सौरव महतो, रिया सिन्हा, नित्या झा, सोनोका सरदार, नेहा ठाकुर, लक्ष्मी देवगम और सुनिधि कुमारी शामिल थे। विद्यार्थियों ने भाषण और प्रस्तुति के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका को रेखांकित किया।
समारोह में मुख्य रूप से कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. सुमन लता, डॉ. भूपेश चंद, डॉ. किशन कुमार शर्मा और सहायक प्रोफेसर शीतल कुमारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोइला वैशाख पर तारा पब्लिक स्कूल में नये भवन का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ आयोजन




















































