Potka : पोटका सीओ निकीता बाला ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, मां रंकिणी एचपी में दो माह से बंद आपूर्ति पर जताई नाराजगी

पोटका : अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निकीता बाला ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के दो एलपीजी गैस वितरकों के गोदामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वह बालीजुड़ी स्थित मां रंकिणी एचपी गैस वितरक के गोदाम पहुंचीं।

यहां उन्होंने पाया कि पिछले दो महीनों से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर का वितरण नहीं हो रहा है। इस पर सीओ ने संचालक से कारण पूछा, तो संचालक ने बताया कि थोक वितरक द्वारा गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण वितरण पूरी तरह से ठप है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने तुरंत जिला आपूर्ति पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। इस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मां रंकिणी एचपी गैस एजेंसी को शीघ्र गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सीओ आराध्या इंडेन गैस वितरक के गोदाम पहुंचीं, जहां

उन्होंने स्टॉक की स्थिति की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। सीओ निकिता बाला ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को समय पर रसोई गैस उपलब्ध नहीं हो पता है तो सीधे मुझसे संपर्क करें ताकि समय पर सभी को गैस उपलब्ध कराया जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि वितरक द्वारा यदि लापरवाही बरती जाती है तो सीधे कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : बांग्ला नववर्ष पर परंपरा को जीवित रखने का दिया संदेश, चना-गुड़ व शरबत का किया वितरण

Spread the love

Related Posts

Big Breaking : बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम, इलाके में बढ़ी दहशत

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपड़ा में बुधवार रात करीब 10 बजे स्वर्णरेखा नदी से एक और जिंदा बम बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी…

Spread the love

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का 90 प्रतिशत रिजल्ट, स्कूल टॉपर बनना चाहता है  सॉफ्टवेयर इंजीनियर 

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर का सीबीएसई में रिजल्ट 90% रहा जिसमें 157 बच्चों ने परीक्षा लिखी थी वही नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर में लड़कों ने परचम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time